After Header-1

जोर से लगा बिजली का झटका :- डॉ.प्रतिमा सिंह

देहरादून । उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने उत्तराखंड में बिजली की दरों में की गई भारी वृद्धि पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे महंगाई के बोझ से दबी जनता के सिर पर और बोझ डालने वाला बताया।
डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष बिजली की दरों में भारी वृद्धि कर जनता पर महंगाई का बोझ डालने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी अप्रैल माह में बिजली के दामों में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई और इस वर्ष भी अप्रैल माह के शुरूआत में ही एकबार फिर से बिली के दामों में भारी वृद्धि की गई है जोकि जनहित में न्यायोचित प्रतीत नहीं होता है। बिजली की दरों में बढ़ोतरी के राज्य सरकार के निर्णय से पहले से ही मंहगाई की मार झेल रही प्रदेश की जनता पर दोहरी मार पड़ेगी जिसका खामियाजा गरीब, किसान व आम जनता को भुगतना पड़ेगा।
डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि विद्युत उत्पादक राज्य होने के बावजूद उत्तराखण्ड राज्य में पूर्व से ही बिजली की दरें अन्य कई राज्यों जिनमें विद्युत उत्पादन लगभग शून्य है, की अपेक्षा काफी अधिक हैं तथा अब अतिरिक्त बिजली खरीदने तथा नवीनीकरण के नाम पर एडीबी से लिये गये नये लोन का बोझ भी प्रदेश की आम जनता पर थोपा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों के कारण गरीब व आम आदमी पहले से ही महंगाई की मार से त्रस्त है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2017 से 2025 के मध्य 8 वर्ष के अन्तराल में बिजली के दामों में लगभग 45 प्रतिशत से भी अधिक की वृद्धि की गई है। इसके विपरीत आम जरूरत की चीजों के दामों में कई गुना वृद्धि पर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा नियंत्रण नहीं किया जा रहा है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.