झारखंड राज्य क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ ने मनाया स्वर्ण जयंती वर्ष, संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

संथाल ब्यूरो चीफ, कौशल कुमार

गोड्डा। झारखंड राज्य क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ द्वारा बैंक की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में भव्य संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव कार्यवश कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव एवं संघ के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।
संघ के सदस्यों में अरेबिया के अध्यक्ष सि राजीवन, राष्ट्रीय प्रवक्ता शगुन शुक्ला, उप महासचिव शिवकरण द्विवेदी, कौशिक मल्लिक, रंजन सहाय, एम एल सिंह, मिथुन कुमार, ओम प्रकाश उपाध्याय, सतीश जोरियार, अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर उपस्थित थे और उन्होंने अपना वक्तव्य प्रकट किया।

गुरुकुल डांस अकैडमी के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिवादन किया। इसके बाद सभी आगंतुकों को अंग वस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संघ द्वारा अनाथ आश्रम की संचालिका वंदना दुबे, हेल्पिंग हैंड के संस्थापक मोहम्मद फरहान, मोहम्मद लतीफ अंसारी, समाजसेवी सुरजीत झा, आरती सिंह समेत कई पत्रकारों को भी अंग वस्त्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

संघ के पदाधिकारियों ने ग्रामीण बैंक द्वारा पिछले 50 वर्षों में किए गए कार्यों की विस्तृत चर्चा की और इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि ग्रामीण बैंक आज क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इसकी सेवाएं आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं।

अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव ने भी बैंक की सेवाओं की सराहना की और कहा कि झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में ग्रामीण बैंक की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।

कार्यक्रम में ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन हर परिस्थिति में कर्मचारियों के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 2 अक्टूबर 2024 से अपनी स्थापना के ₹50 वर्ष में प्रवेश कर चुकी है इसलिए हम क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहे हैं स्वर्ण जयंती वर्ष 2 अक्टूबर 2024 से 2 अक्टूबर 2025 तक उचित भव्यता एवं गंभीरता के साथ मनाया जा रहा है क्योंकि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक देश भर में 42 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए अत्यधिक फायदेमंद साबित हुए हैं नितेश मिश्रा ने बताया कि हमारे संगठन की मुख्य मांग एक राज्य एक ग्रामीण बैंक की धारणा के साथ राष्ट्रीय स्तर पर एक भारतीय राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक का गठन करवाना है उन्होंने बताया कि ग्रामीण बैंक देश के 23 राज्य एवं तीन केंद्र शासित प्रदेश 705 जिले 22000 से अधिक शाखों में 42 करोड़ से अधिक ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रही हैं।
मौके पर सीनू कुमारी, जूली चंद्र गाक सोनम कुमारी, संजीव कुमार, कुमार गौरव, सौरव कुमार, प्रिंस कुमार, चंदन भारती, धर्मेंद्र मुर्मू, समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply