After Header-1

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में अखंड रामायण पाठ की हुई पूर्णाहुति

-भंडारा में दर्जनों हुए शामिल

गोला : चित्तरंजन सेवा सदन गोला परिसर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चैत्र पूर्णिमा के मौके पर 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ की शनिवार को पूर्णाहुति हुई। पूर्णाहुति के पूजा अर्चना में बड़कागांव के भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी की माताजी कलावती देवी, धर्मपत्नी रेखा चौधरी, सेवा सदन के प्रबंधक वंदना अम्बष्ट शामिल हुए। वहीं अखंड पाठ में वंदना अम्बष्ट, पुजारी उपेंद्र इंद्र गुरु, कुंवर कुमार बक्सी, मनोज मिश्र, कृष्ण वल्लभ पाठक, आलोक मिश्र, रेखा सिन्हा, रेनू देवी, विद्या देवी, शशि अग्रवाल, किरण बंका, गायत्री देवी, मधु बक्सी, संतोष अग्रवाल सहित कई शामिल थे। पूर्णाहुति के पश्चात् भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य रुप से सीता बक्सी, संजय बक्सी, सुजाता बक्सी, अमरेंद्र गुरु, राजनाथ महतो, बजरंग रवानी, कुंदन सिन्हा, हर्षित कुमार, सुरेश महतो, अजय कुमार, टोपन महतो, संतोष महतो सहित दर्जनों मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.