डीएवी (पीजी) में ‘योग कैम्प’ का आयोजन

देहरादून।  एस.एस.डी. कोर्स, छम्च् -2025 के तहत समस्त विज्ञान संकाय की तरफ से ‘योग कैम्प’ का आयोजन डी.ए.वी. (पी.जी.) के ओ.एन.जी.सी. प्रेक्षागृह में किया गया।
कार्यक्रम में योगाचार्य श्री विवेक अग्रवाल जी व योगाचार्य श्री विपिन रतूड़ी जी व अनुभव वर्मा ने छात्र/छात्राओं को योग के लिए प्रशिक्षित किया व योग के फायदे बताते हुए अपने नित्य जीवन शैली में शामिल करने के लिए उत्साहित किया।
कार्यक्रम संयोजिका सांख्यिकी विभागाध्यक्षा डाॅ. झरना बैनर्जी थी। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो0 सुनील कुमार, उप-प्राचार्य प्रो0 एस0 पी0 जोशी, समस्त विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष, उपदेशक व छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.