अनिल टाइगर हत्या मामले में फरार चल रहे शूटर अमन सहित चार अपराधी गिरफ्तार

राँची। भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या मामले में फरार चल रहे शूटर अमन सहित चार अपराधी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया था। जहां तक संभव है रांची पुलिस गुरुवार की देर शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर देगी। रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के द्वारा बनाई गयी एसआईटी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले हत्याकांड वाले दिन ही घटना को अंजाम देकर फरार होने के समय एक शूटर रोहित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा शूटर अमन फरार हो गया था। टेक्निकल सेल की मदद से रांची पुलिस की टीम ने दूसरे शूटर अमन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि करीब 2 सप्ताह पहले रांची के कांके में अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.