राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाया गया नव वर्ष उत्सव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा के अवसर आद्य सरसंघचालक प्रणाम और नव वर्ष उत्सव का आयोजन रविवार को बेसिक स्कूल चितरपुर में किया गया।

जिला सह कार्यवाह अमित मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति आदि और अनंत है। संगठन की स्थापना के 100 वर्ष होने जा रहे हैं। इस 100 वर्ष की यात्रा में पंच संकल्प प्रण किए हैं। सामाजिक समरसता के माध्यम से संपूर्ण समाज को जोड़ेंगे, पर्यावरण के माध्यम से पेड़, पानी और पाॅलिथीन पर काम कर रहे हैं। कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से परिवार में भारतीय संस्कृति रहे, इसके लिए जन जागरण करेंगे। नागरिक कर्तव्य के जरिये सभी नागरिकों का अपने राष्ट्र के प्रति क्या कर्तव्य है, इसका भाव जगाएंगे।

मौके पर चितरपुर खंड कार्यवाह अमरदीप पटवा,चंद्र शेखर चौधरी हृतिक सोनी, प्रयाग साव, लिलेश कुमार ,श्रवन साव, बिट्टू , आकाश व अन्य उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.