देहरादून । देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड भाषा संस्थान के समारोह में चयनकर्ताओं को भी सम्मानित होने का अवसर मिला! इस क्रम में जाने माने पत्रकार एवं विचारक डॉक्टर प्रभात ओझा को भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष रूप से सम्मानित किया।इस खास मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा भाषा मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, संस्थान की निदेशक स्वाति एस. भदौरिया और पूर्व कुलपति सुधा रानी पांडेय भी मौजूद थी।