After Header-1

फिर जेल से बाहर आएगा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख , मिली 30 दिन की पैरोल

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। सूत्रों ने बताया कि पैरोल मिलने के बाद राम रहीम हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से मंगलवार को बाहर आएगा। राम रहीम 2017 में अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल कारावास की सजा काट रहा है।

राम रहीम को ऐसे समय में पैरोल दी गई है जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होने हैं। डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय सिरसा में है। इसके हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में समर्थक हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.