हादसा, एक घर में लगी भीषण आग, 3 बच्चों और एक महिला की मौत

लोनी: गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया है। मामला लोनी के कंचन पार्क कॉलोनी का है। जहां एक घर में आग लगने की वजह से 3 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इन चारों की मौत आग में झुलसना और धुएं में दम घुटने की वजह से हुई है। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त घर में 8 लोग मौजूद थे। बाकी लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया है। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं लग सका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.