After Header-1

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कुछ देर में, सेलेक्टर्स संग रोहित की मीटिंग जारी

300×250 ADS-1

नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा होने वाली है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलेगी। चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करेंगे। टीम चयन के लिए मीटिंग जारी है।

300×600 ADS-2

आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में कुल आठ टीमें खेलेंगी, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। टीम इंडिया ग्रुप ए में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ है। भारत ने अभी तक दो बार इस टूर्नामेंट में खिताब अपने नाम किया है। साल 2002 में टीम इंडिया और श्रीलंका इस टूर्नामेंट की संयुक्त विजेता रही थीं। तब फाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं, साल 2013 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को फाइनल में हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.