ज्ञान केंद्र खुलने से स्थानीय छात्र छात्राओं को अतिरिक्त पढ़ाई करने में होगी सुविधा : ममता देवी

गोला(रामगढ़)।शुक्रवार को गोला प्रखंड के बरियातू पंचायत भवन व कोराम्बे पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र का शुभ उद्घाटन रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक ममता देवी एवं उप विकास आयुक्त रामगढ़ रॉबिन टोप्पो के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ममता देवी ने कहा कि हर पंचायत में ज्ञान केंद्र के खुलने से स्थानीय छात्र/ छात्राओं को अतिरिक्त समय की पढ़ाई करने में काफी सुविधा होगी। ज्ञान केंद्र में बच्चों की पढ़ाई करने के लिए सभी प्रकार की किताबें उपलब्ध होगी, जिससे बच्चे पढ़ाई कर आगे जा सकते है साथ ही देश, राज्य व गांव का नाम रोशन कर सकते है। साथ ही विधायक ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस बहुआयामी सोंच के लिए उन्हें बधाई दी। इस तरह गोला प्रखंड के सात पंचायतों में ज्ञान केंद्र खोला गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सुधा वर्मा, प्रखंड काँग्रेस अध्यक्ष संतोष सोनी, मनोज कोटवार, बरियातू मुखिया राजकुमार साव, कोराम्बे मुखिया पूर्णिमा सिंह, पंचायत समिति सुशीला देवी, सुरेन्द्र बेदिया, रिंकू सोनी, गौरी शंकर महतो, मानिक पटेल, मनोज पुजहर, सुरेन्द्र बेदिया, संतोष करमाली, प्रेम सागर प्रसाद, तसलीम अंसारी, लतीफ अंसारी एवं अन्य पदाधिकारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.