पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक, देश के लिए अपूरणीय क्षति

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का योगदान आर्थिक सुधारों के क्षेत्र में ऐतिहासिक रहा है।

शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व में भारत ने उदारीकरण, वैश्वीकरण और आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया। उनके नेतृत्व ने करोड़ों भारतीयों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया। उनकी सादगी, धैर्य और निस्वार्थ सेवा का उदाहरण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

इसके अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह और मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह का योगदान और देश के प्रति उनकी सेवा हमेशा याद की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.