After Header-1

सीरिया की स्थिति पर नजर बनाए हुए है भारत

नई दिल्ली। सीरिया में विद्रोही समूह की ओर से किए गए सत्ता परिवर्तन पर भारत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने सीरिया की एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा है कि हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

साेमवार काे विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हम सीरिया में चल रहे घटनाक्रमों के मद्देनजर वहां की स्थिति पर नज़र रखे हैं। हम इस बात पर ज़ोर देते हैं कि सभी पक्षों को सीरिया की एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए काम करना चाहिए।

इसमें कहा गया है, “हम सीरियाई समाज के सभी वर्गों के हितों और आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण और समावेशी सीरियाई नेतृत्व वाली राजनीतिक प्रक्रिया की वकालत करते हैं।”

साथ मंत्रालय ने बताया है कि दमिश्क में भारतीय दूतावास वहां के भारतीय समुदाय की सुरक्षा और संरक्षा के लिए उनके संपर्क में है।

उल्लेखनीय है कि सीरिया में विद्रोही समूह ने वहां की सत्ता पर काबिज बशर अल असद का तख्तापलट कर दिया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.