कांग्रेस के पास विकास का विजन नहीं,हताशा में लगा रहे आरोप

भाजपा उम्मीदवार ने किया भीरी,चन्द्रापुरी सहित अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क

केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल ने भीरी, चंद्रापुरी व गणेशनगर समेत विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जन संपर्क किया। उन्होंने कांग्रेस पर अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार के विकास कार्यो के दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास विकास का कोई विजन नहीं है। हताशा व निराशा में विपक्षी नेता ऐसे आरोप लगा रहे है।

गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने चंद्रापुरी बाजार में जन संपर्क करते हुए ग्रामीणों व स्थानीय व्यापारियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास विकास का विजन नहीं है और वह मंदिरों के नाम पर जनता को भ्रमित कर रही है।

इसके पश्चात उन्होंने भटवाड़ी सुनार,गबनी गांव,चौंडा,डोभा,रुमसी, भौंसाल,गणेशनगर सहित कई गांवों का भ्रमण कर जनता से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनाने की अपील की।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, कुलदीप नेगी आजाद, मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा, मंडल अध्यक्ष योगेश सेमवाल, मंडल महामंत्री अजय जोशी, अंजू नौटियाल, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, हरिहर सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बीना राणा, सरला भट्ट, शिव प्रसाद ममगांई, राजकिशोर, सुधीर सिंह, लक्ष्मण सिंह पंवार, महावीर सिंह झिंक्वाण, बलवंत सिंह फरस्वाण समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.