डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में नवरात्रि पर धूमधाम से मनाया गया डांडिया उत्सव

देहरादून। डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया। इस खास कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्टाफ ने पारंपरिक परिधानों में सजकर डांडिया की रंगीन रात का आनंद लिया।


इस वर्ष के आयोजन की खासियत रही डीजे अलिना का लाइव परफॉर्मेंस, जिन्होंने अपने बेहतरीन संगीत से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। विद्यार्थियों के लिए यह न केवल एक मनोरंजक अनुभव था, बल्कि उन्हें अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का भी अवसर मिला।
इस अवसर पर प्रो-वाइस चांसलर राजीव भारद्वाज ने कहा, “हमारा उद्देश्य हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी सांस्कृतिक समझ को भी बढ़ाना है। ऐसे आयोजन, छात्रों के जीवन में उत्साह और आनंद भरने के साथ-साथ, उन्हें अपने भारतीय त्योहारों की महत्ता को समझने में भी मदद करते हैं।”
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री मोहित अग्रवाल, रजिस्ट्रार डॉ. रोहित रस्तोगी, और एसोसिएट डीन डॉ. नवज्योति सिंह भी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने मिलकर डांडिया रास किया और उत्सव की उमंग में शामिल हुए। डांस, संगीत और मस्ती के इस माहौल ने पूरे कैंपस को एक नए रंग में रंग दिया।

यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, और सभी ने इसे यादगार बनाने के लिए विश्वविद्यालय की प्रशंसा की। ‎

Leave A Reply

Your email address will not be published.