After Header-1

जल्द शुरू होगा हरिद्वार मेडिकल कॉलेज, केंद्र से मिली एमबीबीएस की 100 सीटें

मुख्यमंत्री धामी ने मोदी और नड्डा का जताया आभार

देहरादून।  उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। जल्द ही हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होने जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के लिए 100 सीट भी आवंटित कर दी गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्यरत है। देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी में राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद अब हरिद्वार में भी मेडिकल कॉलेज का संचालन होने जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सरकार सतत रूप से कार्य कर रही है। उत्तराखंड सरकार पर्वतीय जनपदों के साथ मैदानी जनपदों में चिकित्सा सेवाओं को सुलभ बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के निर्माण को तेजी से पूरा किया गया है। निश्चित ही भविष्य में लोगों को इस अस्पताल के खुलने से बड़ा लाभ होगा। उन्हें वहीं रहकर चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। केंद्र सरकार की ओर से हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए एमबीबीएस की 100 सीटें स्वीकृत किए जाने से जनपद को जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.