After Header-1

स्वच्छता एक अभियान नहीं बल्कि हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा: ऋतु खण्डूडी

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को विधानसभा परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई की। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कहा, स्वच्छता का संदेश केवल एक दिन का नहीं, बल्कि इसे निरंतर आगे बढ़ाना होगा। हम सभी को मिलकर एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण के निर्माण की दिशा में काम करना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। यह न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह एक सभ्य समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।” उन्होंने सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे विधानसभा के प्रत्येक हिस्से को स्वच्छ रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें और इस दिशा में एक मिसाल पेश करें।

कार्यक्रम में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त शांति प्रसाद जोशी, हेम पंत सचिव विधानसभा, निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक पुष्पा राठौड़, महिपाल, रमेश काला, शांतनु जोशी, मुकेश रावत, सुमित रावत, लक्ष्मी काला, प्रभारी सचिव हेम पंत, हरीश चौहान, अजय अग्रवाल, दीपचंद, लक्ष्मीकांत उनियाल, मनोज जसपुरिया और मनोज राजेश थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.