कानपुर टेस्ट में Ravindra Jadeja ने रचा इतिहास, टेस्ट में पूरे किए 300 विकेट

कानपुर। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन रविंद्र जडेजा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए हैं। रविंद्र जडेजा भारत के लिये 300 विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बन गए जब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन खालिद महमूद का विकेट लिया। जडेजा ने महमूद का रिटर्न कैच लपककर बांग्लादेश की पारी का अंत किया।

भारत के लिए 300 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अनिल कुंबले (619), आर अश्विन (524), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417) , ईशांत शर्मा (311) और जहीर खान (311) शामिल हैं। जडेजा ने 74 टेस्ट में यह आंकड़ा हुआ है। वह 300 टेस्ट विकेट और 3000 टेस्ट रन सबसे तेजी से पूरे करने वाले इंग्लैंड के इयान बाथम के बाद दूसरे खिलाड़ी भी बन गए। इयाम बॉथम ने ये उपलब्धि 72 टेस्ट मैच हासिल की थी। जबकि, रवींद्र जडेजा ये उपलब्धि 73वें मैच में हासिल की। वहीं जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले भारत के सातवें गेंदबाज बन गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.