After Header-1

Hindi Diwas: PM मोदी ने सभी देशवासियों को दी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं, जानिए क्या कुछ कहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सभी देशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा “सभी देशवासियों को हिन्दी दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं।”

पीएम मोदी ने एक्स पर जारी एक वीडियो में कहा कि “भाषा अभिव्यक्ति का साधन होती है। वह जड़ नहीं हो सकती है। जैसे जीवन में चेतना होती है वैसे ही भाषा में चेतना होती है। मैं कभी सोचता हूं कि अगर मुझे हिन्दी भाषा बोलना-समझना नहीं आता तो मैं लोगों तक कैसे पहुंचता, लोगों की बात कैसे समझता और मुझे तो व्यक्तिगत रूप में भी इस भाषा की ताकत क्या होती है इसका अंदाजा है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “हमारे देश में हिन्दी भाषा का आंदोलन सुभाष चंद्र बोस, लोकमान्य तिलक, महात्मा गांधी, काकासाहेब कालेलकर, राजगोपालाचारी जैसे लोगों ने चलाया, जिनकी मातृभाषा हिन्दी नहीं थी। उन्होंने हिन्दी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए जो दीर्धदृष्टि से काम किया था वह हमें प्रेरणा देता है। मातृभाषा के रूप में हर राज्य के पास ऐसा अनमोल खजाना है उसको हम कैसे जोड़े और जोड़ने में हिन्दी भाषा उपयोग एक सूत्रधार के रूप में कैसे करें उसपर अगर हम बल देंगे तो हमारी भाषा और ताकतवर बनती जाएगी और उस दिशा में हम प्रयास कर सकते हैं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.