गोला/चारु पथ पर कालीनाथ चौक के पास पिकअप वैन के चपेट में आकर एक युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

गोला(राममढ़)।गोला/चारु पथ पर कालीनाथ चौक के पास शुक्रवार की सुबह तीव्रगति से आ रही पिकअप वैन के चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान कालीनाथ चौक निवासी विशाल कुमार(20वर्ष), पिता- रामकिशोर महतो के रुप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर मातम छा गया एवं घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि विशाल प्रत्येक दिन की भाँति अपने खेत में काम करने जा रहा था तभी राँची से गोला की ओर आ रहे एक पिकअप वैन ने उसे चपेट में ले लिया। उपस्थित ग्रामीणों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोला ले गए जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर का एकलौता पुत्र था उसकी दो बहनें है जिनका पूर्व में ही विवाह हो चुका है तथा मृतक के पिता भी अर्धविक्षिप्त हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की माँग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.