आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष पहुंचे उत्तरकाशी, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

उत्तरकाशी।  आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने मानसून सीजन में आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में इस बार आपदा आई है लेकिन सरकार इससे निपटने के लिए कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जनपद में बीते दिनों गंगोत्री – यमुनोत्री धाम सहित विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदा के लिए सरकार ने तत्काल राहत राशि वितरित कर सड़क आदि को बहाल करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगोत्री धाम, गाजणा, बरसाली धनारी में आई आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पतियों को नुकसान हुआ है। उन्होंने स्वयं आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे।

रूहेला ने बताया कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में सम्बंधित समस्याओं के निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

इस दौरान पत्रकारों के सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि आपदा के मानक भारत सरकार द्वारा तय किए जाते हैं जो कि पूरे देश के लिए एक समान होते हैं। उन्होंने इस पर भी अपने सुझाव भेजने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, लोकेन्द्रसिंह बिष्ट ,सत्ये सिंह राणा, राजेन्द्र गंगाडी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.