कांग्रेस की पदयात्रा से भाजपा में घबराहट: करन माहरा

देहरादनू। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में चल रही पदयात्रा शनिवार को चौथे दिन देवप्रयाग संगम में स्नान के साथ शुरू हुई। इस दौरान करन माहरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा इस यात्रा को केदारनाथ में होने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत देखती है। उन्होंने कहा कि हम जोड़ने में विश्वास रखते हैं, जबकि भाजपा का उद्देश्य लोगों की धार्मिक भावनाओं और आस्था से खेलना और वोटों की राजनीति करना है।

माहरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा झूठ और फरेब के सहारे राजनीति करती है। अभी तो कांग्रेस की पदयात्रा शुरू हुई है। हर दिन भाजपा का चेहरा बेनकाब होता जाएगा।

यात्रा के चौथे दिन पूर्व मंत्री नवप्रभात, शूरवीर सिंह सजवाण,प्रदीप थपलियाल,परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पछुवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश नेगी, हरिद्वार कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, दिनेश चौळान, पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला,पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत,राजपाल बिष्ट,गोदावरी थापली, पिया थापा, पूर्व विद्यायक रंजीत रावत, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रदेश सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुराहित, एनएसयूआई प्रदेश अध्य्क्ष विकास नेगी,युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर,नरेश आंनद नौटियाल, अभिनव थापर, नवनीत सती,अभिनव थापर, मोहन भंडारी, गोपाल  गडिया मनमोहन शर्मा, विनीत भट्ट, हिमांशु रावत, सूरज क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.