रजरप्पा थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

रजरप्पा। रजरप्पा थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रजरप्पा थाना प्रभारी, चितरपुर अंचलाधिकारी, चितरपुर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष शामिल हुए। सर्वप्रथम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बैठक में मौजूद लोगों से पर्व को लेकर जानकारी ली इसके बाद उन्होंने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सोहागपुर वातावरण में मनाने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए वहीं बैठक में मौजूद लोगों ने भी पर्व को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जानकारी दी। मौके पर चंद्रशेखर पटवा, बसीर अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.