एपीपीसीएफ कार्यक्रम को लेकर हुआ बैठक का आयोजन

रामगढ़। शुक्रवार सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ महालक्ष्मी प्रसाद की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय, रामगढ़ के सभागार मे नेशनल प्रोग्राम फ़ॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ फ्लोरोसिस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान एपीपीसीएफ प्रयोगशाला की स्थापना, एपीपीसीएफ के लिए प्रशिक्षित मानव बल की वस्तुस्थिति, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से समन्वय, विद्यालयों का सर्वेक्षण, सामुदायिक सर्वेक्षण, पीएसएमए के दौरान गर्भवती महिलाओं की फ्लोरोसिस की जांच, ओपीडी मे फ्लोरोसिस स्क्रीनिंग, विद्यालयों मे प्रचार–प्रसार, वार्षिक जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन कमिटी का गठन, जिले मे व्यापक आईईसी गतिविधियों का प्रचार–प्रसार, विशेष जांच शिविर का आयोजन, विटामिन सी, डी और कैल्सियम की गोलियों का वितरण तथा फ्लोरोसिस से बचाव हेतु सुधारात्मक उपाय आदि पर चर्चा की गयी। साथ ही सभी प्रखंडों से आए सीएचओ एवं एलटीएस को कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान फ्लोरोसिस प्रभावित क्षेत्रों मे शैम्पल एकत्रित एवं उसमे वृद्धि करने पर विशेष ज़ोर दिया गया जिससे प्रभावित लोगों के बीच दवाओं का वितरण किया जा सके। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा विभिन्न क्षेत्रो के जल जांच और हर संभव सहयोग करने को कहा गया।

बैठक के दौरान डॉ उदयशंकर श्रीवास्तव उपाधिक्षक सादर अस्पताल, अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट डॉ पल्लवी कौशल, डीपीएमयू एवं बीपीइएमयू टीम, सभी प्रखंडों के सीएचओ और एलटीएस सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.