सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन ने 10 में जीत हासिल की

नई दिल्ली। देशभर में 10 जुलाई को हुए मतदान के नतीजों में इंडिया गठबंधन को बड़ी कामयाबी मिली है जबकि भाजपा को 13 में से दो सीटें मिली हैं और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है।

पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने सभी सीटें जीती हैं। वहीं कांग्रेस ने चार सीटें जीती हैं। दो सीटें उत्तराखंड और दो सीटें हिमाचल प्रदेश में जीती हैं। भाजपा को एक सीट हिमाचल प्रदेश और एक सीट मध्यप्रदेश में मिली है। पंजाब की एक सीट आम आदमी पार्टी की खाते में गई हैं और बिहार की एक सीट पर स्वतंत्र उम्मीदवार ने बाजी जीत ली है।

चुनाव आयोग के अनुसार आज के उपचुनाव के नतीजों के लिए विजयी उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

– कृष्णा कल्याणी (टीएमसी) – पश्चिम बंगाल में रायगंज विधानसभा सीट

– मधुपर्णा ठाकुर (टीएमसी) – पश्चिम बंगाल में बागदा विधानसभा सीट

– सुप्ति पांडे (टीएमसी) – पश्चिम बंगाल में मानिकतला विधानसभा सीट

– मुकुट मणि अधिकारी (टीएमसी) – पश्चिम बंगाल में रानाघाट दक्षिण विधानसभा सीट

– मोहिंदर भगत (आप) – पंजाब में जालंधर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र

– कमलेश ठाकुर (कांग्रेस) – हिमाचल प्रदेश में देहरा विधानसभा सीट

– हरदीप सिंह बावा (कांग्रेस) – हिमाचल प्रदेश में नालागढ़ विधानसभा सीट

– लखपत सिंह बुटोला (कांग्रेस) – उत्तराखंड में बद्रीनाथ विधानसभा सीट

– काजी निजामुद्दीन (कांग्रेस) – उत्तराखंड में मंगलौर विधानसभा सीट

– कमलेश शाह (भाजपा) – मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा उपचुनाव

– अन्नियुर सिवा (डीएमके) – तमिलनाडु में विक्रवंडी विधानसभा सीट

– शंकर सिंह (स्वतंत्र उम्मीदवार) – बिहार में रूपौली विधानसभा उपचुनाव

उल्लेखनीय है कि हाल में सम्मपन्न लोकसभा चुनावों के बाद यह पहले उपचुनाव हुए थे। इससे इंडिया गठबंधन को मजूबती मिली है। वहीं इसी साल 4 राज्यों में उपचुनाव भी होने है।

Leave a Reply