मिशन “लाइफ़स्टाइल फ़ॉर एनवायरनमेंट” के अवसर पर बीएसएफ  ने साइकिल रैली का किया आयोजन

93वीं वाहिनी बीएसएफ ने बीओपी चाणक्य से बीओपी साकाती तक साइकिल रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य पर्यावरण, वन और जलवायु के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान, पंचायत सदस्य, स्कूल शिक्षक, छात्र-छात्राएं और सीमावर्ती गांवों के स्थानीय लोग भी शामिल हुए। बीएसएफ के जवानों ने भी इस रैली में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ समादेष्टा श्री संजय कुमार सिंह, 93वीं वाहिनी के संबोधन से हुआ। उन्होंने रैली के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और उपस्थित लोगों को बदलते हुए पर्यावरण, वन और जलवायु के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सभी को इन्हें संतुलित रखने के लिए प्रेरित भी किया।

इसके बाद, समादेष्टा श्री संजय कुमार सिंह ने फ्लैग ऑफ कर के साइकिल रैली को आरंभ किया। रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.