मुख्यमंत्री धामी ने 15 झोपड़ियों में आग लगने का लिया संज्ञान, जिलाधिकारी को मदद के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोविंदगढ़ स्थित बस्ती में 15 झोपड़ियों में आग लगने से नुकसान होने के मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून को पीड़ितों की यथासंभव सहायता के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ने मौके पर 40 राशन के बैग भेजे हैं। साथ ही जो भी अन्य सहायता अपेक्षित होगी जिला प्रशासन के स्तर से की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि देहरादून के गोविंदगढ़ में एक प्लाट में बनीं कई झोपड़ियों में सोमवार को आग लग गयी थी, जिससे पूरा सामान जलकर राख हो गया था। इनमें 15 झोपड़ियां पूरी तरह से जल गई थीं।

इस घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि इस घटना के पीड़ितों की यथासंभव मदद की जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने गोविंदगढ़ में प्रभावित लोगों को 40 पैकेट राशन के भेजे। इसके अलावा जिला प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद भी करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.