ऋषिकेश में पशुलोक बैराज से दो अज्ञात शव मिले

ऋषिकेश। एसडीआरएफ की टीम को सर्च अभियान के दौरान पशुलोक बैराज से दो अज्ञात लोगों के शव मिले। एसडीआरएफ के प्रभारी कविंद्र सजवाण ने मंगलवार को बताया कि गंगा में डूबे अज्ञात लोगों की खोज में एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा में सर्च अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह टीम को 25 से 30 वर्षीय युवक और 50 से 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। दोनों शवों को पुलिस को सौंप दिया गया है, जिनकी शिनाख्त्त के लिए सभी नजदीक थानों व पूर्व में डूबे व्यक्तियों के परिजनों को सूचित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.