After Header-1

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज

रामगढ़। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान की तिथि 20 मई 2024 निर्धारित है। निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के उपरांत से आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इसी क्रम में दैनिक अखबार में “शादी कार्ड में हुई राजनीति की घुसपैठ” शीर्षक के नाम से प्रकाशित खबर जिसमें की चितरपुर प्रखंड अंतर्गत बड़कीपोना क्षेत्र में रहने वाले पूरण कुशवाहा द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए व्यक्ति विशेष को वोट करने से संबंधित स्लोगन गृह प्रवेश निमंत्रण कार्ड में अंकित कराया गया व आदर्श आचार संहिता के दरमियान लोगों को निमंत्रण कार्ड वितरित किया गया तथा 27 मार्च 2024 को गृह प्रवेश कार्य संपन्न कराया गया।

मामले में संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा सिर्फ श्री पुरण कुशवाहा के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में आईपीसी- 1860 की धारा 188 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 ए के तहत प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.