पांच लाख से अधिक वोटो से जीत दर्ज करेंगे बलूनी: डाॅ. रावत

श्रीनगर। आगामी 26 मार्च को गढवाल लोकसभा प्रत्यासी अनिल बलूनी द्वारा करवा जाने वाले नामांकन की तैयारी हेतु कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने खिर्सू ब्लॉक के नौगांव, चोपडा आदि गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठक करी। वहीं डा रावत ने श्रीनगर में श्रीनगर विधानसभा प्रबंधन समीति की बैठक भी ली। डा रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेत्रत्व मे इस बार भाजपा चार सौ पार करने के साथ इतिहास भी रचेगी। वहीं उन्होने कहा कि अनिल बलूनी भी गढवाल लोकसभा से पांच लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज करेगे। बैठक में लोकसभा प्रभारी समीति प्रभारी पुष्कर काला, विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र टम्टा, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धिरवाण, रमेश मन्द्रवाल, गिरीश पैन्यूली, जितेन्द्र रावत, लखपत सिंह भंडारी, गणेश भट्ट आदि उपस्थि थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.