After Header-1

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

रामगढ़।आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कार्मिक, मतपत्र एवं प्रशिक्षण कोषांग के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों एवं प्रभारी पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की गंभीरता को समझते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके कोषांग से संबंधित जारी किए गए मैन्युअल को अच्छी तरह से पढ़ लेने एवं कार्यों के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ही कार्य करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को किसी भी प्रकार की कोई दुविधा होने पर अपने वरीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने के उपरांत ही कार्य करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतपत्र कोषांग के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों को लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान मत पत्र के माध्यम से किए जाने वाले मतदान एवं इस दौरान ध्यान देने योग्य सभी जानकारियां सही तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कर्मियों को देने एवं सभी को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण कोषांग द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा तीनों कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विभिन्न दिशा निर्देशों तथा राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों की जानकारी दी गयी। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.