मारवाड़ी युवा मंच सिलीगुड़ी शाखा के अध्यक्ष बने युवा सीए.अजय गोयल

सिलीगुड़ी। मारवाड़ी युवा मंच सिलीगुड़ी शाखा की सत्र 2023 सी 2024 की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन सिलीगुड़ी के वर्धमान रोड स्थित मारवाड़ी युवा मंच के कार्यालय में संपन्न हुआ। यह साधारण सभा सिलीगुड़ी में शाखा अध्यक्ष आशु अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस सभा में सत्र 2023 2024 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। पूरे सत्र में शाखा द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी सत्र के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। इस वार्षिक साधारण सभा के दौरान सत्र 2024 2025 के लिए अध्यक्ष चुनाव अधिकारी तथा वर्तमान शाखा अध्यक्ष श्री मनीष बजाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। शाखा सदस्यों ने सर्व समिति से शाखा के कर्मठ कार्यकर्ता सरल एवं मृदुल भाषी सी ए अजय गोयल को सत्र 2024 2025 के लिए अध्यक्ष निर्वाचित किया । उपस्थित सभासदों तथा वर्तमान सत्र के शाखा पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सी ए अजय गोयल को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.