उत्तराखंड बनेगा देश के लिए उदाहरण: आशा नौटियाल

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री धामी का समान नागरिक संहिता के लिए आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य पूरे देश के लिए एक नजीर पेश कर रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने एक जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य उच्च का कानून बनाकर एक मिसाल पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो संकल्प लेती है उसे पूरा करती है। भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता कानून बनाने का जिक्र किया था और इसे पूरा कर रही है।

अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि यूसीसी का कानून पूरे देश के लिए एक मिसाल है एक नजीर है। कानून बनने से सामाजिक न्याय में समानता आएगी।

गौरतलब है कि भाजपा ने यूसीसी के बिल के पास होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान करने का भी प्लान तैयार किया है। मंडल स्तर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान के साथ विधायकों का भी सम्मान किया जाएगा।

Leave a Reply