साल 2023 में गोवा में आए 4.03 लाख विदेशी पर्यटक, 130 प्रतिशत की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक गोवा में साल 2023 में विदेशी सैलानी की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 130 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। साल 2023 में गोवा में 4.03 लाख विदेशी सैलानी आए।

पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि साल 2018 में गोवा में 9.34 लाख विदेशी सैलानी आए थे। साल 2019 में यह संख्या बढ़कर 9.37 लाख हो गई लेकिन साल 2020 में कोरोना के कारण विदेशी सैलानी की संख्या घटकर 3.03 लाख हो गई। 2021 में यह संख्या और घटकर 0.22 लाख हो गई। साल 2022 में गोवा टूरिज्म में बढ़ोतरी होते हुए 1.75 लाख विदेशी सैलानी पहुंचे। साल 2023 में यह बढ़कर 4.03 लाख सैलानी हो गए।

Leave a Reply