After Header-1

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने किया गढ़वाली राम भजन का विमोचन

देहरादून। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के साथ साथ देवभूमि उत्तराखंड का भी माहौल राममय हो रखा है।

आज पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने डिफेन्स कॉलोनी आवास पर उत्तराखंड की लोक गायिका पूनम सती द्वारा श्री राम लला के स्वागत में गाये गढ़वाली गीत का विमोचन किया। पूर्व सीएम ने कहा की आजादी के बाद देश में यह दूसरा ऐसा अवसर है जब पूरा देश खासा उत्साहित है जश्न मना रहा है। उन्होंने पूनम जी को इस सुन्दर से राम भजन के लिए बधाइयां भी दीं। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पूरा देश जहां एक ओर राम मय हो रखा है वहीं विपक्ष के अंदर इस बात की बौखलाहट देखे जा सकती है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.