After Header-1

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने ‘औणा छ श्रीराम जी भजन के पोस्टर का विमोचन किया

देहरादून। श्रीराम जी का यह भजन लोक गायक पूनम सती ने रामलला के स्वागत में गाया है। शनिवार को विमोचन कार्यक्रम पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर हुआ। पूर्व सीएम ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के साथ देवभूमि उत्तराखंड का माहौल भी राममय हो रखा है। राम भक्तों में भारी उत्साह है।

कहा की आजादी के बाद देश में यह दूसरा ऐसा अवसर है जब पूरा देश खासा उत्साहित है और जश्न मना रहा है। उन्होंने लोक गायिका पूनम सती को इस सुंदर से राम भजन के लिए बधाइयां भी दीं। कहा कि पूरा देश जहां एक ओर राम मय हो रखा है, वहीं, विपक्ष के अंदर इस बात की बौखलाहट देखे जा सकती है। इस मौके पर राजपाल सिंह रावत, शमशेर सिंह सत्याल, विपिन कैंथोला, संजय चौहान, सविता पंवार, अशोकराज पंवार, लक्ष्मी नेगी, रेखा रावत, मोना कंडवाल आदि मौजूद रहे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.