इंडोनेशिया में भूकंप, कोई हताहत नहीं

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु और भूभौतिकीय एजेंसी ने कहा कि जकार्ता समयानुसार देर रात 01:29 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गयी है।

प्रांतीय आपदा एजेंसी के अधिकारी विलियम मंडेरी ने बताया कि भूकंप का केंद्र कीरोम रीजेंसी से 46 किमी दक्षिण पश्चिम में 62 किमी की गहराई में स्थित था। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। भूकंप से कोई क्षति या हताहत नहीं हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.