After Header-1

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर (Jammu & Kashmir) के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के चोटीगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सुबह वहां इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की और सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकी को मार गिराया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.