After Header-1

असम में करीब 4.8 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

सिलचर। असम (Assam) के कछार जिले से करीब 4.8 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है और इस सिलसिले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को यह जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि कछार जिला पुलिस ने पड़ोसी राज्य से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक अभियान चलाया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने दो व्यक्तियों के कब्जे से 600 ग्राम हेरोइन बरामद की। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शाबाश असम पुलिस। ’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब्त की गई मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 4.8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.