आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर किया हमला, तीन जवान शहीद

Terrorists attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थानामंडी-सूरनकोट रोड पर सावनी इलाके में सेना के वाहन पर हमला हुआ।

उन्होंने बताया कि यह वाहन बुफलियाज से जवानों को ले जा रहा था। बुफलियाज में आतंकवादियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाश अभियान बुधवार से जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम तीन जवान शहीद हो गए। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि इलाके में मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.