स्वर्वेद महामंदिर का PM मोदी ने किया उद्घाटन

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन उमरहां स्थित स्वर्वेद मंदिर पहुंचे। यहां पीएम विहंगम 25 कुंडीय महायज्ञ में शामिल होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 180 फिट और 19 साल मे तैयार हुवे स्वर्वेद महामंदिर का फीता काट कर उद्घाटन किया। यह मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर होगा। पीएम के साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। यहां प्रधानमंत्री महायज्ञ में शामिल होंगे और इसके बाद बरकी में जनसभा करेंगे। पीएम स्वर्वेद मंदिर का बारीकी से अवलोकन कर रहे हैं। उमरहां का यह महामंदिर दुनिया के सबसे बड़े योग केंद्र के रूप में विकसित होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.