उत्तर कोरिया ने समुद्र में दागी लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल

ballistic missile : दक्षिण कोरिया ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने अपनी हथियार परीक्षण गतिविधियों को फिर से शुरू करते हुए सोमवार को समुद्र में संदिग्ध रूप से लंबी दूरी की एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। सियोल का कहना है कि उत्तर कोरिया परमाणु गतिविधियां रोकने के लिए दबाव बनाने के वास्ते अमेरिका और दक्षिण कोरिया द्वारा उठाये गये कदम का लगातार विरोध कर रहा है और इसी के जवाब में उसने यह मिसाइल दागी।

दक्षिण कोरिया की सेना ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने सोमवार सुबह अपने राजधानी क्षेत्र से लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी। उसने कहा कि दक्षिण कोरिया हथियार प्रक्षेपण के बारे में अमेरिकी और जापानी अधिकारियों के साथ हमेशा जानकारी साझा करता रहता है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने भी उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल का पता लगाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.