कर्नाटक : तीर्थयात्रियों की बस ऑटो से टकराई, पांच लोगों की मौत

Karnataka: केरल के मलप्पुरम में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कर्नाटक से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो ड्राइवर सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में ऑटो ड्राइवर के अलावा दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। ये सभी ऑटो में सवार थे। वहीं, कुछ लोग घायल भी हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जब यह हादसा हुआ घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

वहीं इस मामले पर मलप्पुरम के एक पुलिस अधिकारी शशिधरन एस ने कहा कि पुलिस मोटर वाहन विभाग के साथ एक संयुक्त जांच करेगी और दुर्घटना स्थल की ठीक से जांच करेगी और देखेगी कि क्या सड़क के साथ कोई समस्या है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगी कि ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों।

Leave A Reply

Your email address will not be published.