After Header-1

IPL Auction 2024 : आईपीएल नीलामी में शामिल होंगे 333 खिलाड़ी

हर्षल पटेल और शार्दुल ठाकुर का सर्वाधिक आधार मूल्य

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL ) की 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली नीलामी में 77 स्थान के लिए कुल 333 खिलाड़ी शामिल होंगे जिनमें भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव, हर्षल पटेल और शार्दुल ठाकुर भी शामिल हैं जिन्हें दो करोड रुपए के सर्वाधिक आधार मूल्य वर्ग में रखा गया है।

हर्षल को दो साल पहले आईपीएल नीलामी में 10.75 करोड रुपए की मोटी धनराशि में खरीदा गया था। आईपीएल संचालन परिषद ने फ्रेंचाइजी को 1166 खिलाड़ियों की सूची सौंपी थी।

फ्रेंचाइजी की सलाह के बाद इन खिलाड़ियों की संख्या 333 कर दी गई। इनमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के भी हैं। इस नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी कुल 262.95 करोड़ रुपए खर्च कर सकती हैं। जो 77 स्थान उपलब्ध है उनमें से 30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की फिर से अधिक मांग होगी क्योंकि विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस, विश्व कप फाइनल के नायक ट्रेविस हेड, विकेटकीपर जोस इंग्लिश और स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क दो करोड रुपए के आधार मूल्य वर्ग में शामिल हैं। जिन खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी उनमें न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र भी शामिल हैं जिनका आधार मूल्य 50 लाख रुपए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.