इंडियाज़ रीजनल पीआर अवार्ड्स 2023 में किया गया पीआर प्रोफेशनल्स को सम्मानित

इंदौर। देश के तेजी से उभरते हुए सोशल प्लेटफार्म, ट्रूपल कॉम ने एक भव्य सम्मान समारोह के तहत इंडियाज़ रीजनल पीआर अवार्ड्स (आईआरपीआरए) 40 अंडर 40 के तीसरे संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम में रीजनल नरेटिव्स को आकार देने और प्रभावी कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजीज को बढ़ावा देने में पब्लिक रिलेशंस (पीआर) प्रोफेशनल्स द्वारा दिखाई गई उत्कृष्टता और इनोवेशन को सम्मानित किया गया।

इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में देशभर के 18 से अधिक राज्यों से 190 रजिस्ट्रेशन और 68 केस स्टडीज की भागीदारी देखने को मिली। 40 वर्ष से कम आयु के 40 विजेताओं को 8 प्रमुख कैटेगरी में चुना गया, जो रीजनल पीआर परिदृश्य में टैलेंट की विविधता और गहराई को दर्शाता है।

इस अवसर पर आईआरपीआरए के आयोजक, पवन त्रिपाठी ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि, “इंडियाज़ रीजनल पीआर अवॉर्ड्स का उद्देश्य पीआर इंडस्ट्री की कुछ कलात्मक प्रतिभाओं को हाइलाइट करना है। यह मान्यता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों के प्रमाण के रूप में है, बल्कि रीजनल नरेटिव्स को आकार देने और प्रभावी कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजीज को बढ़ावा देने में इन प्रोफेशनल्स की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकृति प्रदान करना भी है।”

इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित जूरी मेंबर्स के साथ ईएसजी कम्युनिकेशंस पर एक पैनल डिस्कशन भी हुआ, जिन्होंने क्रिएटिविटी, इम्पैक्ट और स्ट्रेटेजिक थिंकिंग फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक नामांकन का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया। एक कठिन प्रक्रिया के तहत यह सुनिश्चित किया गया कि केवल सबसे योग्य प्रोफेशनल को ही प्रतिष्ठित आईआरपीआरए से सम्मानित किया जाए।

इवेंट लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=xO6dyTzNiZ4

विजेताओं की सूची:

पीएसयू/सरकारी पीआर कैंपेन में उत्कृष्टता के लिए अवार्ड्स:

1. बिजीयता त्रिपाठी, ओडिशा
2. रिची डी अलेक्जेंडर, केरल
3. उज्जवल अग्रैन, दिल्ली
4. प्रशांत बक्सी, गुजरात
5. किन्नरी व्यास, महाराष्ट्र
6. गौरव गौतम, हरियाणा

सर्वश्रेष्ठ क्रिएटिव एंटरटेनमेंट कैंपेन के लिए अवार्ड:

1. शुभंकर बनर्जी, असम
2. ओजस्वी शर्मा, चंडीगढ़
3. संसृति मिश्रा, मुंबई

सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए अवार्ड:

1. हमद बर्लाश्कर, असम
2. निकोल फर्नांडिस, दिल्ली
3. कल्याण साहा, पश्चिम बंगाल
4. ईशा शर्मा, महाराष्ट्र

बिज़नेस सेक्टर के लिए अग्रणी पीआर क्रिएटिव कैंपेन:

1. रविंदर भारती, महाराष्ट्र
2. रिची डी अलेक्जेंडर, केरल
3. ऋषभ शर्मा, दिल्ली
4. जैनब जरीवाला, महाराष्ट्र
5. अक्षिता अग्रवाल, दिल्ली
6. संजय सिंह, दिल्ली
7. हरि शंकर बी, केरल
8. जेसिका सिंह, दिल्ली
9. मैत्रेयी सांखला, राजस्थान

स्टार्टअप्स के लिए अग्रणी पीआर कैंपेन कैटेगरी:

1. दुर्गा चरण सामल, ओडिशा
2. चिदांश चौधरी, राजस्थान
3. आयुष माथुर, उत्तर प्रदेश
4. लियान डिसूजा, गोवा
5. रेवा मल्होत्रा, दिल्ली

लोकल ब्रांड पीआर कैंपेन में उत्कृष्टता:

1. अभिषेक सिंघानिया, पश्चिम बंगाल
2. रिची डी अलेक्जेंडर, केरल
3. ऋषभ शर्मा, दिल्ली
4. कल्याण साहा, पश्चिम बंगाल
5. राज छाबड़ा, उत्तराखंड
6. सुमेधा जदली, उत्तराखंड
7. कंचना विवेक, तमिलनाडु
8. करिश्मा राणे, महाराष्ट्र
9. अनुभूति श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़

क्राइसिस कम्युनिकेशन्स के लिए सर्वश्रेष्ठ पीआर कैंपेन:

1.आदित्य राठी, उत्तर प्रदेश
2. हेतल शाह, महाराष्ट्र
3. मैत्रेयी संखला, राजस्थान
4. विकास राजोरा, मध्य प्रदेश

इस पुरस्कार समारोह ने न केवल अवार्ड विनर्स की उपलब्धियों को सम्मानित करने का काम किया है बल्कि विभिन्न क्षेत्रों के पीआर प्रोफेशनल्स के बीच नेटवर्किंग और नॉलेज-शेयरिंग के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म भी प्रदान किया है। इंडियाज़ रीजनल पीआर अवार्ड्स, रीजनल पीआर में उत्कृष्टता को स्वीकृति प्रदान करने का एक केंद्र बना हुआ है, जो सार्वजनिक धारणा को आकार देने और प्रभावित करने में, पीआर प्रोफेशनल्स की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाने का काम करता है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

आपकी संपर्क संबंधी जानकारी
संगठन का नाम
ईमेल
फ़ोन

इंडियाज़ रीजनल पीआर अवार्ड्स (आईआरपीआरए) के बारे में:

इंडियाज़ रीजनल पीआर अवार्ड्स एक प्रतिष्ठित वार्षिक कार्यक्रम है जो पब्लिक रिलेशन्स सेक्टर के 40 वर्ष से कम उम्र के पीआर प्रोफेशनल्स पर ध्यान केंद्रित करते हुए, उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देने और जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जाता है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य रीजनल नरेटिव्स को आकार देने और प्रभावी कम्युनिकेशन्स स्ट्रेटेजीज को बढ़ावा देने में पीआर की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है।

Troopel.com के बारे में:

Troopel.com देश का सबसे तेजी से बढ़ने वाला सोशल प्लेटफार्म है जो व्यक्तियों को स्वतंत्र रूप से जुड़ने, जानकारियों को शेयर करने और सार्थक बातचीत में शामिल होने का प्रभावशाली मंच प्रदान करता है।

Leave a Reply