After Header-1

मुख्यमंत्री से मिले राजेश शुक्ला

300×250 ADS-1

देहरादून। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आज देहरादून मुख्यमंत्री CM आवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर FRI परिसर देहरादून में आयोजित हुए दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 को संपन्न कराने पर बधाई दी।

300×600 ADS-2

कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( Chief Minister Pushkar Singh Dhami) के आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता से ही यह संभव हो पाया है कि प्रदेश में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में साढे तीन लाख करोड रुपए के एमओयू हुए हैं। संपन्न हुए इन्वेस्टर समिट से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर एवं पहाड़ों से पलायन रोकने में हम भूमिका निभाएगा।ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से प्रदेश के युवा नेतृत्व, ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्य क्षमता की प्रशंसा की निश्चित रूप से भविष्य में इसका लाभ उत्तराखंड को मिलेगा।
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के समापन में पहुंचे देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड को अटल जी ने बनाया जिसे मोदी जी सवार रहे हैं। आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक है। कहा कि पुष्कर सिंह धामी के आत्मविश्वास से ही एक ही समिट में ऐतिहासिक 3.5 लाख करोड़ रुपए का एम ओ यू होना प्रदेश को विकास के नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.