आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे PM Modi

नई दिल्ली। चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में से तीन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्पष्ट बढ़त हासिल करने के बाद पार्टी सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार शाम कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मोदी यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश की 230 सीट में से भाजपा 163 सीट पर और छत्तीसगढ़ की 90 में से 53 सीट पर आगे है। राजस्थान में भाजपा 199 सीट में से 111 सीट पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस तेलंगाना में आगे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.