After Header-1

Rat Miners: प्रियंका गांधी ने कहा, मोहब्बत से अपना देश बना है

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कुछ ‘रैट माइनर्स’ का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इसी मोहब्बत से अपना देश बना है। उत्तराखंड में निर्माणाधीन सुरंग में फंस गए 41 मजदूरों को बचाने का अभियान मंगलवार रात सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था और मजदूर अंदर फंस गए थे। प्रियंका गांधी ने कुछ रैट माइनर्स की तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूर भाइयों को बाहर निकालने की कोशिश में जब-जब बड़ी-बड़ी ऑगर मशीनें निष्फल हो गयीं तो हाथों-हाथ खुदाई की एक देसी तकनीक को अमल में लाना पड़ा, जिसे ‘रैट होल माइनिंग’ कहा जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.