After Header-1

अमेरिका: भारतीय नागरिक पर सिख अलगाववादी नेता की हत्या का आरोप

नयी दिल्ली। अमेरिका (US) में संघीय अभियोजकों ने एक भारतीय ( Indian) नागरिक पर एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या की नाकाम साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया। दक्षिणी न्यूयॉर्क जिले के अमेरिकी अटॉर्नी मैथ्यू जी. ऑलसेन ने कहा कि निखिल गुप्ता (52) के खिलाफ सुपारी देकर हत्या का आरोप लगाया गया है, जिसमें अधिकतम 10 साल जेल की सजा का प्रावधान है। साथ ही सुपारी देकर हत्या की साजिश रचने के आरोप में भी अधिकतम 10 साल जेल की सजा का प्रावधान है।

अमेरिकी अधिकारियों (U.S. officials) ने बताया कि गुप्ता ने न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले सिख अलगाववादी नेता की हत्या के लिए हत्यारे को एक लाख अमेरिकी डॉलर देने की बात स्वीकार कर ली है। आरोपों के अनुसार, ”नौ जून 2023 या उसके आसपास गुप्ता ने हत्या के लिए सुपारी दी थी, जिसके अग्रिम भुगतान के रूप में उन्होंने न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में हत्यारे को 15 हजार अमेरिकी डॉलर नकद देने के लिए एक सहयोगी की भी व्यवस्था की थी।”
मुकदमे में अमेरिकी नागरिक का नाम नहीं दिया गया है लेकिन द फाइनेंशियल टाइम्स ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए पिछले हफ्ते एक खबर प्रकाशित की थी, जिसमें उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों द्वारा प्रतिबंधित ‘सिख फॉर जस्टिस’ संगठन के गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश को विफल करने की बात कही गई थी। साथ ही खबर में हत्या की साजिश में संदिग्ध रूप से शामिल होने को लेकर भारत सरकार को चेतावनी भी जारी की गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.