After Header-1

CM धामी का बड़ा ऐलान , मजदूरों को सरकार देगी 1-1 लाख की राहत राशि

देहरादून। उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है। अभियान के सफल होने के बाद मुख्यमंत्री CM ने कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सभी 41 मजदूरों को उत्तराखंड सरकार (Government of Uttarakhand) 1-1 लाख रुपए की राहत राशि देगी।

इसके साथ ही वह इन मजदूरों की कंपनियों से अनुरोध करेंगे कि इन्हें 15 या 30 दिन के लिए बिना तनख्वाह काटे अवकाश भी दिया जाए। इसके सतह ही उन्होंने कहा कि अब टनल के मुहाने पर बाबा बौखनाथ का मंदिर भी स्थपित किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने ऐलान किया है कि अब राज्य में जितनी भी टनल निर्माणाधीन हैं और उनकी समीक्षा की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.